फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने चांद के दीदार संग पूरा किया व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहागिनों ने चांद के दीदार संग पूरा किया व्रत
विज्ञापन

संभल/बबराला। जिले के नगर व कस्बों से लेकर ग्रामीण इलाकों में करवा चौथ पर्व की धूम रही। सजना के लिए संवरी, सजी सुहागिनों ने चांद का दीदार कर पति के हाथों जल पीकर करवा चौथ के व्रत का परायण किया। पर्व को मनाने का सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा।
विज्ञापन

पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले खास पर्व करवा चौथ के मौके पर महिलाओं ने पूरा दिन सजने-संवरने में व्यतीत किया। इस पर्व को उमंगता पूर्वक मनाने के लिए पकवान भी बनाए गए। शौहर की दीर्घायु के लिए निर्जल रहकर श्रद्धापूर्वक व्रत किया। शाम होते ही चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रही सुहागिनों ने रात्रि में चांद निकलने के बाद चांद का दीदार किया इसके तुरंत बाद चांद अर्ध्य देकर अपने पति के दर्शन किए। करवा चौथ की कहानी पढ़ी व सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें