संभल। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 41 नए मामले सामने आए हैं। अब मरीजों की संख्या 1413 हो गई है।
शुक्रवार को मिले संक्रमित मरीजों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पुलिस कर्मी व अन्य लोग शामिल हैं। राहत की बात यह है कि अब तक मिले संक्रमित मरीजों में 1160 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 351 है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर ज्यादा है। इसके बाद भी लोगों को बचाव के लिए पूरे उपाए करने चाहिए। लापरवाही के चलते ही लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।