संभल। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में सर्वहित कल्याण मोर्चा संगठन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही परिवहन विभाग ने 40 फीसदी दिव्यांगों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की रजामंदी दी।
सर्वहित कल्याण मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम ने बताया कि 40 फीसदी दिव्यांगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए एआरटीओ और आरआई ने अपनी सहमति दी है। दरअसल, ऐसे दिव्यांग जो पूर्ण रुप से दिव्यांग नहीं हैं और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। परिवहन विभाग ने उन दिव्यांगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की रजामंदी दी है जो 40 फीसदी दिव्यांग हैँ। यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह गौड़ ने इस संबंध में दिव्यांगों को जानकारी दी है।