संभल। जिले में कोरोना संक्रमण से राहत है। संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो गई है। लेकिन अभी मौतों का सिलसिला थमा नहीं है। रविवार को 40 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। संक्रमण थमा नहीं है लेकिन खतरा पहले से कम हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगों को जागरूक बने रहना है। दूरी बनाए रखनी है और मास्क लगाना है। जिससे संक्रमण की चैन न बन सके। जो नए संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें गांव ब्यौरा, न्यौरा, हजरतनगर गढ़ी समेत कई गांवों में संक्रमित मिले हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि 40 संक्रमित मरीजों में 37 मरीज ग्रामीण इलाकों के हैं। गांव लखौरी निवासी 57 वर्षीय ग्रामीण की मौत हुई है। ग्रामीण का उपचार 27 अप्रैल से एलटू कोविड एशियन हसीना बेगम अस्पताल में चल रहा था।
रविवार की दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि संक्रमण की दर कम हुई है। रविवार को 241 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा स्वस्थ्य वह लोग हुए हैं जो होम आइसोलेट किए गए थे।