फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: जिले में राशन की 936 दुकानों से 3.90 लाख परिवारों को आज से फिर मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नियमित खाद्यान्न वितरण योजना के तहत जिले की 936 दुकानों से जुड़े 3.90 लाख से अधिक राशन कार्डधारक फरवरी माह में दूसरी बार गेहूं व चावल का लाभ उठाएंगे। इससे पहले इसी माह की शुरुआत में जनवरी माह का खाद्यान्न मिला था। अब 20 फरवरी से मौजूदा माह के खाद्यान्न का वितरण शुरू होगा। आपूर्ति विभाग ने इस माह के वितरण की भी तैयारी पूरी कर ली है। कोटेदारों को राशन का आंवटन करा दिया गया है। नियमित खाद्यान्न वितरण योजना के तहत समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर शासन की सख्ती का असर हुआ है। शासन ने पूरे प्रदेश के लिए निर्णय लिया था कि फरवरी माह में ही फरवरी माह का खाद्यान्न राशनकार्डधारकों को उपलब्ध करा दिया जाए जिससे अगले माह से राशन का वितरण समयबद्ध हो सके।
विज्ञापन

बता दें कि राशन कार्डधारकों को जो खाद्यान्न अब तक मिल रहा था वह एक माह पीछे का होता था। बीते दिनों फरवरी माह की शुरुआत में राशन कार्डधारकों को जनवरी माह का खाद्यान्न मिला था। अब फरवरी माह का राशन भी 20 फरवरी से दिया जाएगा। इस माह में दूसरी बार कार्डधारकों को राशन मिलेगा। मालूम हो कि जनपद में पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड की संख्या 3.67 लाख है, इनसे करीब 15.97 लाख सदस्य जुड़े हुए हैं। जबकि अंत्योदय कार्ड धारक की संख्या 23 हजार है और इनसे 68 हजार सदस्य जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें