फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले में दो दिन में 388.5 मिमी बारिश

विज्ञापन
बहजोई में तेज बारिश से हाईवे की एक लेन पर हुआ जल भराव संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार दो दिन में 388.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।मंगलवार को शाम चार बजे के बाद तक रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। हालांकि दूसरे दिन सड़कों पर जलभराव तो नहीं हुआ लेकिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी अधिकांश बाजार जल्दी ही बंद हो गया। खानपान आदि जरूरत की दुकानें ही खुली देखी गईं।
विज्ञापन

रविवार की रात नौ बजे के बाद से शुरू हुआ बारिश सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार की रात जमकर बारिश हुई। मंगलवार की सुबह जब लोग नींद से उठे तो बारिश हो रही थी। आठ बजे करीब बारिश में भीगते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे तो वहीं दोपहर 12 बजे तक बाजार भी नहीं खुला। खानपान संबंधित दुकानें ही खुलीं।
शाम चार बजे के बाद तक बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। जरूरत मंद लोग बूंदाबांदी में भी घर से निकले और अपने जरूरी कामकाज निपटाकर घर की ओर रुख कर दिया। शाम चार बजे बारिश थमने के बाद बाजारों में चहल पहल नजर आई लेकिन रात आठ बजे के बाद अधिकांश बाजार भी बंद हो गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार संभल, चंदौसी और गुन्नौर तहसील क्षेत्र में चार अगस्त को 286.5 मिलीमीटर और पांच अगस्त को 102 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें