फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धोखाधड़ी कर किसान के खाते से निकाले 35 हजार

Sat, 05 Oct 2024 05:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। गांव मैनपुरी के किसान ब्रजपाल के डाकघर खाते से धोखाधड़ी कर 35 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ब्रजपाल ने बताया कि उसने स्योंडारा स्थित डाकघर में खाता खुलवाया था। गांव के एक व्यक्ति ने उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए अपना मोबाइल नंबर उसके खाते पर लगवा दिया। इसके बाद यूपीआई आईडी बनाकर उसके खाते से करीब 35 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने डाकघर में शिकायत की, तब उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। डाकघर में बताया कि उसके खाते में लगे मोबाइल नंबर पर यूपीआई चल रही है। इसी के माध्यम से पैसे निकाले गए हैं। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान के बताया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें