फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रीबोर होंगे संभल ब्लॉक क्षेत्र के 34 सरकारी नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल ब्लॉक क्षेत्र में 34 सरकारी नलकूप रीबोर किए जाएंगे। इन पर चार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। नलकूप विभाग ने इन्हें रीबोर करने की प्रक्रिया शुरू कराई है। एसडीओ महेंद्र कुमार का कहना है कि गर्मी के समय पानी की अधिक जरूरत रहती है, ऐसे में जो नलकूप पानी कम दे रहे हैं या खराब हैं, उन्हें रीबोर कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

असफल राजकीय नलकूप के पुनर्निर्माण व आधुनिकीकरण परियोजना के तहत खराब पड़े राजकीय नलकूपों को दुरुस्त किया जाएगा। संभल विकास खंड के 34 राजकीय नलकूपों को रीबोर किया जाएगा। संबंधित नलकूपों को दुरुस्त करने के लिए नलकूप विभाग ने शासन से करीब चार करोड़ रुपये की मांग की है। शासन से धन उपलब्ध होते ही खराब पड़े नलकूपों को दुरुस्त कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताते चलें कि संभल ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 118 राजकीय नलकूप स्थापित हैं। इनमें से 34 नलकूप ऐसे हैं, जो खराब पड़े हैं।
0000
खराब राजकीय नलकूपों को रीबोर कराने के लिए शासन से धन की मांग की गई है। धन उपलब्ध होते ही कार्यदायी संस्था द्वारा नलकूपों को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेंद्र कुमार, एसडीओ, नलकूप खंड, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें