संभल। संभल जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 38 चिकित्सकों और 136 पैरा-मेडिकल स्टाफ ने 3346 रोगियों का उपचार किया। इस दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 193 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड और 336 आभा आईडी बनाए गए। सीएमओ डॉ. तरुण प्रकाश ने बताया कि इस दौरान बुखार के 357, चर्म रोग के 490, दमा के 354, मधुमेह रोग के 154, नेत्र रोग से संबंधित 137, उच्च रक्तचाप के 98 तथा अन्य रोगों के मरीज देखे गए। बुखार के संबंध में 24 मरीजों की मलेरिया की और 17 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें सभी संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट नकारात्मक रही। संवाद