फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लोन दिलाने के नाम पर युवक से ट्रांसफर करा लिए 33 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादबाद। साइबर अपराधी ने एक युवक को लोन दिलाने का झांसा देकर 33 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के खानपुर निवासी दीपक कुमार ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि 18 फरवरी को एक अंजान नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताया। आरोपी ने दीपक से कहा कि लकी ड्रा में आपका पांच लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ है। ये रकम आपके घर में पहुंच जाएगी। इससे पहले आपको फाइल चार्ज देना होगा। आरोपी ने तरह तरह के बहाने बताकर 33 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
22 फरवरी को आरोपी ने फिर से दीपक को कॉल की और कहा कि आपकी फाइल में अभी कमी है। उसे ठीक करने के लिए कुछ और रुपये ट्रांसफर करने होंगे। तब दीपक समझ गया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया। एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें