संभल। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जिले के सभी थानों में तैनात थाना प्रभारी के हमराह और चालक को लाइन हाजिर किया है। एसपी को शिकायत मिली थी कि यह सभी कार्यखास हैं। इसके चलते लाइनहाजिर कर दिया गया है। इन 32 पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबिल और कांस्टेबिल शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जिले के 16 थानों में तैनात 32 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर किए गए हैं। बता दें जिन पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है यह थाना प्रभारियों के खास कर्मचारियों में शुमार थे। इसकी शिकायत एसपी तक पहुंच रही थी। हालांकि एसपी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।