संभल। बहजोई के केएचएमसी स्कूल में बनी अस्थाई जेल में 19 बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में जनपद में 19 बंदी, चंदौसी कोतवाली के एक सिपाही सहित कुल 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है।
रविवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में बहजोई स्थित केएचएमसी में बनी अस्थाई जेल में 37 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय का युवक, 24 वर्ष का युवक, 22 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर, 38 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक संक्रमित हैं।
20 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। चंदौसी कोतवाली में तैनात 37 वर्षीय पुलिस कर्मी जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। इनके अलावा ब्लाक बनियाखेडा क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। चंदौसी के मोहल्ला घटियागेट निवासी 13 वर्षीय किशोरी, मोहल्ला घटियागेट निवासी पांच वर्षीय बालिका संक्रमित हैं।
चंदौसी के मोहल्ला ब्रह्म बाजार निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला शक्तिनगर निवासी 26 वर्षीय युवक, चंदौसी के मोहल्ला विष्णु विहार कालोनी निवासी 26 वर्षीय युवक, गणेश कालोनी निवासी 22 वर्षीय युवती, गांव कैथल निवासी 19 वर्षीय युवती, गणेश कालोनी निवासी 37 वर्षीय महिला, ब्लाक बनियाखेडा के असलपुर निवासी 33 वर्षीय महिला, चंदौसी के मोहल्ला गोला गंज निवासी 50 वर्षीय महिला, मोहल्ला बिसौली गेट निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोरोना मीटर:
नए संक्रमित: 32
कुल संक्रमित: 2075
सक्रिय मरीज: 226
ठीक हुए मरीज: 1785