फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आठ वर्ष से अधूरे पीएम व सीएम योजना के 32 आवास

विज्ञापन
संभल के गांव रुकुनुद्दीन सराय में अधूरा पड़ा आवास।
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। जिले के कई ब्लॉकों में करीब आठ साल से पीएम व सीएम योजना के 32 आवास अधूरे पड़े हैं। इनमें पीएम योजना के 29 व सीएम योजना के तीन आवास शामिल हैं। बावजूद इसके यह हाल तब है जबकि पीएम व सीएम योजना के इन आवासों के निर्माण के लिए विभाग की ओर से धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

बीते वर्षों में शासन की ओर से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए गए थे। इनमें से जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के 13553 आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के 1522 आवास शामिल हैं।
इसके बाद वर्ष वार लाभार्थियों की ओर से 13524 प्रधानमंत्री आवास व 1519 मुख्यमंत्री आवास तो बनकर पूरे हो गए। बावजूद इसके अभी तक जिले में 29 प्रधानमंत्री व तीन मुख्यमंत्री आवास अधूरे पड़े हैं। इनमें 29 प्रधानमंत्री आवासों में ब्लॉक असमोली में पांच, बहजोई में तीन, बनियाखेड़ा में नौ, गुन्नौर में आठ, पंवासा में एक, रजपुरा में एक व संभल में दो आवास शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, अधूरे पड़े तीन मुख्यमंत्री आवासों में ब्लॉक असमोली में एक, बनियाखेड़ा में एक व संभल में एक आवास शामिल है।

अधिकतर लाभार्थी खातों में योजना की धनराशि प्राप्त करने के बाद दूसरे जिलों व प्रदेशों में नौकरी करने चले गए हैं। इनकी तलाश कराई जा रही है। इन लाभार्थियोंं के अधूरे पड़े आवासों को जल्द पूर्ण कराने के लिए संबंधित बीडीओ को चेताया गया है। लापरवाही पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

-ज्ञान सिंह, पीडी, डीआरडीए, जिला संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें