फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समक्ष होगी ईवीएम की टेस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाली ईवीएम की कमिश्निंग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों व ईवीएम प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस बीच डीएम ने सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल 2019 को बबराला रोड स्थित वेयर हाउस परिसर में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बैंगलोर के अभियंताओं की देख-रेख में ईवीएम की कमिश्निंग की जाएगी।
इसको लेकर 08 लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्यािशियों को पत्र जारी कर व दूसरे माध्यमो से अवगत कराया गया है कि वह स्वयं या फिर उनके प्रतिनिधि वेयर हाउस परिसर में होने वाली ईवीएम की कमिश्निंग में भागीदारी करें, जिससे कि प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि ईवीएम संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस बीच तीनों सहायक निर्वाचन अधिकारियों समेत मुख्यालय के सहायक निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार तथा ईवीएम प्रभारी आदि लोग मौजूद रहेंगे। साथ ही पूरी प्रक्रिया को लेकर रजिस्टर मेनटेन कराया जाएगा और वीडीयोग्राफी भी कराई जाएगी।
इस जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौजूद सहायक निर्वाचन अधिकारियों व ईवीएम प्रभारियों समेत दूसरे अधिकारियों को मॉक पॉल समेत दूसरी जरूरी जानकारियां भी दीं। इस बीच उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी समेत सहायक निर्वाचन अधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, दीपेंद यादव, राजेेेश कुमार, सहायक जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार समेत सीओ चंदौसी पूनम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें