फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में ई रिक्शों से लग रहा है जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में ई-रिक्शों से जाम लग रहा है। गली-मुहल्लों, बाजारो में इनकी भरमार है। जाम लगने से आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है। बाजार में पैदल निकलना दूभर हो गया है। प्रशासन के पास इसके समाधान के लिए कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन

शहर में ई रिक्शों की भरमार है। इनका पंजीकरण न होने से चालक इनका बेखौफ होकर शहर में संचालन कर रहे हैं। पंजीकरण न होने से माह में करीब एक दर्जन नए ई रिक्शे सड़क पर आ जाते हैं। यही कारण है कि हर गली व मुहल्ले में ई-रिक्शों के कारण जाम लग रहा है। चालक इनका संचालन यातायात नियमों को ताक पर रखकर कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
हालांकि कई बार कोतवाली में हुई बैठक में इनके संचालन का मुद्दा उठा है। लेकिन वह मुद्दा ही बनकर रह गया, आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। इनके संचालन से पूरे शहर में ही जाम की स्थिति रहती है। लेकिन बद से बदतर स्थिति फव्वारा चौक, आजाद रोड, माल गोदाम रोड, मुरादाबाद गेट, बड़ा बाजार, घंटाघर, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार और संभल गेट पर बनी रहती है।
विज्ञापन

जिसके कारण लोग जाम में फंसे करते हैं। शुक्रवार को मुरादाबाद गेट पर यही स्थिति देखने को मिली। ई-रिक्शा के कारण वहां लंबा जाम लग गया। करीब आधा घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। शहर की इस गंभीर समस्या के लिए पुलिस प्रशासन के पास कोई समाधान नहीं है। यही कारण है कि शहर रोज जाम में फंसा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें