बबराला। कस्बा के डिग्री कालेज में धूम्रपान से मुक्ति नामक शीर्षक पर आधारित एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं समेत कालेज के सभी स्टाफ को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। साथ ही छात्र-छात्राओं से गांवों में जाकर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।
कस्बा के बाबूराम सिंह भाय सिंह डिग्री कालेज में आयोजित तंबाकू नियंत्रण गोष्ठी में नागरिक सुरक्षा डिप्टी चीफ वार्डन योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय हित और अपने शरीर की रक्षा के लिए मनुष्य को तंबाकू के सेवन से दूर रहना चाहिए। इसके सेवन से विभिन्न प्रकार के रोग जैसे ह्रदय, मधुमेह, टीवी, रतौंधी, कैंसर आदि भयंकर रोग पनपते हैं। प्राचार्य डा. एमपी सिंह ने कहा कि मनुष्य को तंबाकू रहित जीवन जीना चाहिए। मौके पर संदीप वर्मा, नरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, सुल्तान सिंह, विनोद कुमार आदि रहे।