फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.92 लाख कार्डधारकों को रिफाइंड खरीदकर बनाने होंगे पकवान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राशन वितरण व्यवस्था गड़बड़ाने से रक्षाबंधन पर 3.92 कार्डधारकों को बाजार से रिफाइंड खरीदकर पकवान बनाने पडे़ंगे। इन सभी कार्डधारकों को जून माह का रिफाइंड, नमक एवं चना का अभी तक वितरण नहीं हो सका है। वहीं, चावल का वितरण भी कुछ दुकानों पर ही शुरू हुआ है। समय से लोगों को राशन का वितरण नहीं होने से लाखों कार्डधारक परेशान हैं।
विज्ञापन

शासन से कार्डधारकों को जून माह तक रिफाइंड, चना एवं नमक वितरण की व्यवस्था की गई है, लेकिन अगस्त माह शुरू हो जाने के बाद भी इसका वितरण अभी तक नहीं हो सका है। जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत वितरित होने वाले चावल का जून माह का वितरण 8 अगस्त से शुरू तो हो गया है, लेकिन अभी तक सभी दुकानों पर माल की उपलब्धता नहीं हो सकी है। जिससे कुछ दुकानों पर ही चावल का वितरण शुरू हुआ है। इसके वितरण के लिए 20 अगस्त तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में तमाम कार्डधारक राशन डीलर की दुकान पर चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, जून माह के रिफाइंड, चना एवं नमक का अभी तक डीलरों का उठान नहीं हुआ है। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर सामग्री की उपलब्धता न हो पाने से कार्डधारक काफी परेशान हैं। वह पकवान बनाने के लिए बाजार से इनकी खरीद करने को मजबूर हो रहे हैं।
जून माह के रिफाइंड, चना एवं नमक के वितरण के लिए शासन से अभी तक तिथि निर्धारित नहीं की है। इस माह के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन वितरण के बाद शासन से तिथि निर्धारित होने की संभावना है। जैसे ही शासन से तिथि निर्धारित की जाएगी, इनका वितरण करा दिया जाएगा। नरेंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें