फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साढ़े तीन करोड़ से चकाचक होंगी शहर की 26 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहरवासियों को आवागमन में सहूलियत देने के उद्देश्य से नगर पालिका ने 26 सड़कों का निर्माण शुरू कराया है। इनमें से 23 सड़कें बनकर तैयार हो चुकी हैं जबकि तीन सड़कों को लेकर काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। ईओ का कहना है कि शेष बची तीन सड़कों का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से शहर विकास के पथ पर और आगे बढ़ेगा। लोग भी राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन

चार लाख से अधिक की आबादी वाले संभल शहर में 37 वार्ड आते हैं। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां सड़कें नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने सभासदों तक अपनी समस्या पहुंचाई तो उन्होंने नगर पालिका के जिम्मेदारों को अवगत कराया। इसके बाद समस्याओं का समाधान कराने के लिए सड़कों के निर्माण कराने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया।
ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न मोहल्लों में 26 सड़कों को तैयार कराने के लिए काम शुरू कराया गया है। इनमें मोहल्ला हातिम सराय, चौधरी सराय, तबेला, महमूद खां सराय, कोट गर्वी, लाडम सराय, भूड़ा, झज्जरान, हिंदूपुरा खेड़ा, मियां सराय, आलम सराय, हयातनगर पूर्वी आदि हैं। तेजी से काम चलने के कारण 23 सड़कें बन कर तैयार हो चुकी हैं जबकि तीन सड़कों को लेकर कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

00000000000

शहर में घूम रहा विकास का पहिया
शहर में बरसात के कारण खराब हुईं सड़कों पर प्री मिक्स लेयर का कार्य कराने के लिए भी पालिका ने तैयारी की है। राज्य वित्त आयोग से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से प्री मिक्स लेयर और पुलिया का निर्माण कराया जाना है। इनमें 55 सड़कें शामिल हैं। सड़कों का नवीनीकरण होने से भी लोगों को सहूलियत मिलेगी।
00000000000000

12 और सड़कों का निर्माण कराएगी पालिका
नगर क्षेत्र में 26 सड़कों के निर्माण के अलावा 12 और सड़कें बनाई जानी हैं। इन सड़कों का निर्माण गलियों में होना है। इस पर करीब 1.20 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इसे लेकर टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
000000000000

.शहर के विकास के लिए पालिका लगातार कार्य करा रही है। 26 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। सड़कें बन जाने से बड़ी आबादी को सहूलियत मिलेगी। पालिका 12 सड़कों का निर्माण भी जल्द शुरू कराएगी। इसमें 1.20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे लेकर टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

-डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें