फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर डीएम ने ध्वजारोहण कर दिलाई शपथ

विज्ञापन
बहजोई कलक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस के मौके पर शपथ दिलाते जिलाधिकारी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बहजोई। गणतंत्र दिवस पर डीएम ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। वहीं, अफसरों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। अफसरों ने गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कलक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान गाया गया। देश व शहीदों के जयघोष किए गए। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि देकर अफसरों ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देने पर स्कूली बच्चों को पुुरस्कृत किया गया। इस बीच सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, डिप्टी कलेक्टर रामकेश सिंह, पीडी रमेश चंद्र, सीवीओ डॉ. विनोद कुमार, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, सुरेंद्र कुमार, सुनील दिवाकर, यतीश गुप्ता, तरुण श्रीवास्तव, नरेश गुप्ता, हैरान सिंह, हरीशंकर मौर्य समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने, विकासखंड कार्यालय पर एडीओ पंचायत राजेश चौधरी ने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी दफ्तर पर सीएमओ डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह ने, नगर पालिका परिषद बहजोई में पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह व ईओ ज्ञानेंद्र सिंह, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह समेत मंडी समिति, विद्युत उपकेंद्र, रेलवे स्टेशन, दूरभाष केंद्र, सहकारी समितियों व बैंकों समेत अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें