फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन में हुई परेड, मंत्री ने ली सलामी

विज्ञापन
बहजोई में गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में परेड के दौरान राज्यमंत्री को सलामी देते पुलिस के - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बहजोई। गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे राज्यमंत्री गुलाब देवी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने एसपी यमुना प्रसाद के साथ कार से परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। परेड ग्राउंड सुंदर रंगोली से सजा हुआ था। चारों ओर लगे फूल व रंग-बिरंगे गुब्बारे आयोजन की शोभा बढ़ा रहे थे। इसके बाद राज्यमंत्री ने परेड में शामिल पैदल चल रहे जवानों, बाइक सवार व कार सवार एंटी रोमियो स्क्वायड, डायल 112 पुलिस, यातायात पुलिस, दमकल पुलिस व स्वाट टीम के जवानों समेत महिला पुलिसकर्मियों से सलामी ली।
विज्ञापन

इस बीच राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की जानकारी दी। सभी परेड कमांडरों से परिचय किया गया। साथ ही सभी परेड कमांडर समेत अन्य शाखाओं से संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष कार्य करने पर मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोहरे व सर्दी के बीच भी परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों समेत दर्शकों में खासा उत्साह रहा।
स्थानीय लोगों समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों व दूरदराज से आकर भी लोग गणतंत्र की परेड को देखने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में जुटे। स्कूली बच्चों ने भी देशभक्ति गीतों की धुनों पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर जज्बा दिखाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड्गवंशी व परमेश्वरलाल सैनी, चेयरमैन गंवा अखिलेश अग्रवाल तथा चेयरमैन बहजोई रमेश चंद्र बादशाह समेत समाजवादी पार्टी के संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद, जिला जज अश्वनी कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें