फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2581 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2581 मरीजों को नि:शुल्क उपचार हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा 342 त्वचा रोग से संबंधित मरीज रहे। स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 36 डॉक्टरों और 125 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 980 पुरुषों, 1007 महिलाओं और 531 बच्चों का उपचार किया। बुखार के 213, त्वचा रोग के 342, दमा के 285, मधुमेह रोग के 66, नेत्र रोग के 11, उच्च रक्तचाप के 40 मरीज रहे। बुखार को लेकर 60 मरीजों की मलेरिया तथा 19 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 150 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तथा 194 आभा आईडी बनाए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और सामग्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रही। डीएम के निर्देश पर आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत 239 लोगों को तंबाकू छोड़ो का परामर्श दिया। मेले का सीएमओ डॉ. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें