संभल के बहजोई में संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव के कार्यक्रम में बोलते नगर विकास मंत्री एके शर
- फोटो : 1
बहजोई(संभल)। जिले में 25.5 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से विकास को पंख लगेंगे। इसको लेकर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बटन दबाकर इन परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। वह बहजोई में चल रहे संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में शिरकत करने आए थे। नगर विकास मंत्री के मुताबिक नगर पालिका परिषद संभल व चंदौसी में 15वें वित्त आयोग की धनराशि से सीसी व इंटरलॉकिंग सड़कों व नाले नालियों समेत अमृत सरोवर का निर्माण होगा। वहीं, नगर पालिका परिषद बहजोई में 165.89 लाख रुपये से कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य होगा। वहीं, नगर पंचायत सिरसी में 165.12 लाख रुपये से कान्हा गोशाला का निर्माण होगा। वहीं, नगर पंचायत गुन्नौर में 165.38 लाख रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण होगा।
नगर विकास मंत्री ने नगर पंचायत नरौली में 165.12 लाख रुपये से कान्हा गोशाला व 28.79 लाख रुपये से नरौली में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य, नगर पंचायत गंवा में 139.2 लाख रुपये से कान्हा गोशाला या पशु शेल्टर होम का निर्माण कार्य तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 35.32 लाख रुपये की लागत से वेट वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का कार्य समेत 29 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
वहीं, नगर पालिका संभल व चंदौसी में 15वें वित्त आयोग से सीसी व इंटरलॉकिंग सड़कों समेत नाले-नालियों के निर्माण तथा नगर पालिका बहजोई में वाटर सेल्विशन सिस्टम के निर्माण कार्य, नगर पंचायत बबराला में 165.38 लाख रुपये से कान्हा गोशाला का निर्माण तथा अन्य नगर पंचायतों में फ्रीजर की आपूर्ति व स्थापना आदि 33 विकास कार्यों का लोकार्पण किया है।