फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद पूरी हुई ब्लड बैंक की मांग

Mon, 20 Feb 2017 02:01 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ब्लड टेस्‍ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जिले में सरकारी ब्लड बैंक को मंजूरी मिल गई है। अब खून की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी। संभल में एक निजी ब्लड बैंक है। जबकि चंदौसी में वह भी नहीं है। बाहर से रक्तदान के लिए टीमें आती हैं। ब्लड बैंक भी मुुरादाबाद में है जहां ब्लड सेव रखा जाता है।
विज्ञापन


चंदौसी और संभल के लोगों को वहीं से खून मिलता है। लेकिन अब मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के चार जिलों में ब्लड बैंक को मंजूरी दी है जिसमें से संभल एक है। संभल में ब्लड बैंक कहां बनेगा अभी यह साफ नहीं है लेकिन यह जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि चंदौसी में पिछले 25 साल से सरकारी ब्लड बैंक की मांग की जा रही है।

रोटरी क्लब की ओर से यह मांग उठी थी। इसके बाद भारत विकास परिषद, जायंट्स और अन्य सामाजिक संगठनों ने भी इस दिशा में मांग उठाई लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हुई थी। अब जाकर केंद्र सरकार ने यह तोहफा जिले को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें