फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दीपावली पर 24 घंटे मिलेगी विद्युत आपूर्ति, तत्काल होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दीपावली पर्व के मौके पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के द्वारा 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। त्योहारों के दौरान सतर्क रहकर निगरानी करने और किसी भी ब्रेकडाउन या आपूर्ति व्यवधान की स्थिति में तत्काल प्राथमिकता पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रबंध निदेशक ईशा दुहन की ओर से जारी आदेश में कहा है कि उपभोक्ता त्योहार के दौरान विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। बिजली के तारों, खंभों या ट्रांसफॉर्मर के समीप पटाखे न जलाएं। बिजली से संबंधित उपकरणों के आसपास सावधानी बरतें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे त्योहारों के दौरान 24 घंटे सतर्क रहकर निगरानी करें। किसी भी ब्रेकडाउन या आपूर्ति व्यवधान की स्थिति में तत्काल प्राथमिकता पर कार्रवाई कर विद्युत आपूर्ति बहाल करें। साथ ही, सभी उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं को विद्युत उपकेंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मरम्मत गैंग की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल कार्रवाई हो सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें