फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मवई ठाकुरान में मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। शोर शराबा होने पर जमा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित परिवार की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में मेवाराम ने बताया कि उनका भाई मेड़ पर कब्जा कर रहा था। विरोध किया तो गाली गलौज करने लगा। मौके पर पहुंचे आरोपी के बेटों ने लाठी डंडों से और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। साथ ही पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें