फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से लिया बदला, शहर से लेकर देहात तक हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला/जुनावई/गवां। पुलावामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए देश की वायु सेना की ओर से किए गए आतंकी शिविरों पर हमले से देश में चारों ओर जश्न का माहौल है। संभल में नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों में नागरिकों ने जश्न के कार्यक्रम आयोजित कर जमकर आतिशबाजी की। विभिन्न संगठनों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और हिंदुस्तान जिंदाबाद के अलावा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर सबक सिखाने का जोश दिखा। बबराला और जुनावई में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर मोदी के निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन

नगर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में मिशन मोदी के कार्यकर्ताओं ने वायुसेना के पाकिस्तान में घुसकर बदला लेने पर जश्न मनाया है। वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में खुशी की लहर है। इस दौरान अंशुल वार्ष्णेय, कौशल वार्ष्णेय, मोहित शर्मा, नंदन गुप्ता, नवल किशोर, मुकेश शर्मा, दीपक आर्य, अरविंद गुप्ता, पंकज गुप्ता, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
जुनावई में योगीराम के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने तिंरगा यात्रा निकालकर सेना के पराक्रम का जश्न मनाया और जगह-जगह आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटी। विहिप ने तिरंगा रैली निकाल कर जश्न मनाया। नगर के शंकर चौराहे पर मिठाई वितरण कर हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुुर्दाबाद के नारे लगाए। वायु सेना के जज्बे को विहिप पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सराहा।
विज्ञापन

रैली में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, वैभव गुप्ता, अभिलाष शुक्ला, अजीत सैनी, अमित कुमार, हरिओम तोमर, कपिल सिंघल आदि मौजूद रहे। मुस्लिम व्यापारी वेलफेयर ऐसोसिएशन ने वायु सेना के हमले को सराहना करते हुए खुशी मनाकर मिठाई बांटी। पाकिस्तान में घुसकर किए गए हमले को शहीदों का बदला बताया है। इस दौरान हाजी ऐहतेशाम, शाकिर अली, नबील अहमद, हाजी अतीक, मोहम्मद अजीम, सलमान खान, फुरकान वारसी, रूमान खां, सादिक अंसारी, दानिश इब्राहिम, अशरफ अंसारी, अदनान, मोहम्मद काशिफ आदि मौजूद रहे।

संभल बार एसोसिएशन ने पाकिस्तान में घुसकर किए गए वायु सेना के हमले की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाई। अधिवक्ताओं ने कहा कि वायु सेना ने शहीदों का बदला ले लिया है। इससे पूरे देश में खुशी की लहर है। हिंदुस्तान से टकराने वाले हर दुश्मन को करारा जवाब दिया जाएगा। इस दौरान नवीन अग्रवाल, विजय प्रकाश त्यागी, शरद भारद्वाज, देवेंद्र पाल गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रमेंद्र सिंह, जहीर हुसैन, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे। । हिंदू जागरण मंच ने आतिशबाजी छोड़ी। इस अवसर पर कैलाश चंद्र, रामेश्वर सैनी, प्रमोद सैनी, मुकेश गोयल, नवीन कुमार, भाजपा सुरेश अटल, प्रिंस वर्मा आदि मौजूद रहे।

शहीदों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिलेगी
संभल। तहसील के गांव रंपुरा जट स्थित गोया वर्ल्ड स्कूल में शहीद जवानों के बच्चों को अब नए सत्र के दौरान निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। यह शिक्षा बारहवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए है। स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से लिए गए इस फैसले से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रबंधक आकाश गर्ग ने बताया कि देशवासियों की रक्षा के लिए जवान अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं। शहीदों के परिवार का दायित्व उठाना सभी देशवासियों का नैतिक कर्तव्य है। इस लिए स्कूल की ओर से शहीदों के बच्चों को कक्षा बारह तक निशुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें