फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करती फिल्म दंश की संभल में हुई शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। युवा पीढ़ी किस कदर नशे की आदी होती जा रही है, इसका अंदाजा सहज नहीं लगाया जा सकता। नशा किस तरह से शरीर का नाश करता है इसकी कल्पना करना भी बेमानी होगी। लेकिन अब यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो युुवाओं को नशे से दूर रहने के लिए फिल्म दंश प्रेरित ही नहीं बल्कि हानियों से भी जागरूक करेगी। संभल में फिल्म दंश की शूटिंग शुरू हुई है।
विज्ञापन

पहले दिन की शूटिंग में हैरान कर देने वाले कई सीन उभरकर सामने आए। विशाल तेवर फिल्मस की ओर से बनाई जा रही फिल्म दंश के प्रोड्यूसर राजकुमार द्विवेदी, सह निर्माता बालाजी तेवर और सुरजीत कुमार ने रविवार को हसनपुर रोड पर शूटिंग कराई। पहले दिन की शूटिंग में फिल्म की स्क्रिप्ट में एक हंसते खेलते परिवार में युवक को नशे की लत लग जाती है। नशे की हालत में पूरा दिन बीत जाता है।
चिंतित परिजन युवक को खोजते हुए युवक के पास तक पहुंच जाते हैं। युवक की हालत देखकर वह हक्के बक्के रह जाते हैं। नशे में धुत युवक को पता नहीं वह कहां पड़ा है। युवक को बीमारी जकड़ लेती है।
विज्ञापन

खांस-खांस कर उसका बुरा हाल हो जाता है और बाद में उसकी मौत हो जाती है। फिल्म निर्माता ने बताया कि फिल्म तीन माह बाद रिलीज होगी। पूरी फिल्म का फोकस युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें