बबराला। गुन्नौर तहसील क्षेत्र की विभिन्न स्थानों पर निवास करने वाले कुष्ठ रोगियों को यूजीएमसी फाउंडेशन के द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया जिसमें दैनिक जीवन में उपयोग में लाए जाने वाली वस्तुओं खाद्य सामग्री राशन, टॉर्च, वस्त्र आदि वितरित करते हुए उन्हें असाध्य रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर फाउंडेशन के निदेशक उमेश यादव ने हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि असाध्य रोगों से लड़ने की क्षमता वाले लोग जीवन में अनमोल होते हैं। जिनके हौसलों को जवाब नहीं है। इस मौके पर सविता सिंह, सारिका भारद्वाज, आर्येंद्र यादव, अंकित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।