फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीसरे दिन 2083 अभ्यर्थियों ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा

Mon, 26 Aug 2024 02:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। दोनों पाली में 2083 अभ्यर्थियाें ने परीक्षा छोड़ी है। पहली पाली में 1070 गैरहाजिर रहे जबकि दूसरी पाली में 1013 अभ्यर्थी गैरहाजिर हुए। जिले के नौ केंद्र पर प्रत्येक पाली मं 3984 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होती है। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी बनाई गईं अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने बताया कि अब 30 और 31 अगस्त को परीक्षा होगी। तीन दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। कहीं कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच तीन दिन तक परीक्षा हुई है। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराई गई है। सभी नौ केंद्र पर अधिकारियों की तैनाती रही है। बताया कि 30 और 31 अगस्त की परीक्षा के लिए भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। एमजीएम कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिसके लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। मास्टर कंट्रोल रूम बहजोई पुलिस लाइन में बना है। जहां से सभी परीक्षा केंद्र पर निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें