बहजोई। तीसरे चरण में संभल लोकसभा क्षेत्र का मतदान होना है। पोस्टल बैलेट से मतदान भी किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बहजोई स्थित कलक्ट्रेट में जिले के 205 होमगार्ड ने पोस्टल बैले ट से मतदान किया। इसके लिए प्रशासन की ओर से विधानसभा क्षेत्र के मुताबिक पंडाल लगाए थे। जिससे होमगार्ड आसानी से मतदान कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में लगे पंडालों में विधानसभा संभल में 46, असमोली में 46, गुन्नौर में 91 व चंदौसी में 22 होमगार्ड ने पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बताया कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों का पोस्टल बैलेट से शुक्रवार और शनिवार को भी मतदान कराया जाएगा। इसमें वही पुलिसकर्मी मतदान कर सकेंगे जिनको पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए फॉर्म दिया हुआ है। नया फॉर्म कोई नहीं दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में लगे लगभग सभी मतदान कार्मिकाें ने अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से कर लिया है। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी के प्रमाण भी मतदान कार्मिकों को दे दिए गए हैं।
स्