फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान के फाटक के नीचे दबकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/रजपुरा। क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन मकान के मुख्य द्वार पर लगाए जा रहे लोहे के फाटक के अचानक अनियंत्रित होकर गिरने से उसके नीचे दबकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में चंद्रपाल सिंह गांव में अपने मकान का निर्माण कर रहे हैं। जिनके घर के मुख्य द्वार पर लोहे का फाटक लगाने का कार्य चल रहा था। मंगलवार की दोपहर तकरीबन एक बजे राज मिस्त्री फाटक को लगा रहे थे कि अचानक अनियंत्रित होकर एक ओर गिर गया। जिससे एक ओर खड़े भारत सिंह (55वर्ष) पुत्र बौंधी सिंह उसके नीचे दब गए। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग बचाने को दौड़े। जिन्होंने फाटक को आनन-फानन में उठाकर घायल को निजी वाहन से राजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें