चंदौसी। 23 अप्रैल को मतदान करने के लिए सभी सरकारी व गैर सरकारी के कर्मचारियों, फैक्ट्री व कल कारखानों के श्रमिकों को विशेष अवकाश दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल का मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम को छह बजे तक होगा।
संभल लोक सभा क्षेत्र में आने वाली कुंदरकी, बिलारी, संभल, चंदौसी व असमोली क्षेत्र व बदायूं लोक सभा क्षेत्र के गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र में मतदान कराने में लगे मतदान कार्मिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष अवकाश अनुमन्य होगा। इन क्षेत्रों में कार्यरत सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी व फैक्टरी, कल कारखानों के श्रमिकों को मतदान दिवस का विशेष अवकाश अनुमन्य होगा। ताकि वह मतदान कर सकें।