फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के फ्लैक्स के लिए मतदान जागरूकता फ्लैक्स हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रशासन लगातार प्रेरित कर रहा है। जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ जाए। इसके लिए अभियान चलाए गए और सभाएं कर प्रेरित किया।
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने फ्लैक्स के माध्यम से मतदान सबका अधिकार नारे के साथ फ्लैक्स मार्गों पर लगवाए हुए हैं। जिससे लोगों में जागरूकता बनी रहे, लेकिन निजी कंपनी का फ्लैक्स लगाने के लिए मतदान जागरूकता फ्लैक्स ही हटा दिया गया। इससे लोगों में अचंभे की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को नगर के बरेली सराय में लगा मतदान जागरूकता फ्लैक्स हटाकर निजी कंपनी का फ्लैक्स लगा दिया गया। जिस फ्लैक्स को हटाया गया है।
उसमें निवेदक के तौर पर जिलाधिकारी समेत समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के नाम अंकित किए हुए थे। जिससे आम आदमी में जागरूकता ज्यादा पैदा हो, लेकिन निजी कंपनी की ओर से लगाए गए फ्लैक्स ने हलचल मचा दी।
विज्ञापन

हालांकि जब इस बाबत उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि यह फ्लैक्स जन सहयोग से मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए लगवाए गए थे। जिससे आम मतदाताओं में जागरूकता पैदा हो और मतदान प्रतिशत बढ़ जाए।
-----------------------
इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी ने हटाया है तो जानकारी करते हैं। इस समय में फ्लैक्स हटाना गलत है। यदि किसी ने परमिशन के बिना हटाया है तो कार्रवाई की जाएगी। -दीपेंद्र यादव, उप जिलाधिकारी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें