फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी में बनेगा अस्थाई गो आश्रय स्थल, बैठक में मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिरसी में गो आश्रय स्थल बनाया जाएगा। जिससे गोवंशीय पशुओं को संरक्षण मिल सके। साथ ही नगर में पशुओं के घूमने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह मुद्दे बोर्ड बैठक में सभासदों के सामने रखे गए हैं। जिस पर सभी ने हामी भरी है।
विज्ञापन

अब इन मुद्दों को पूर्ण करने का काम शुरू किया जाएगा। बुधवार को सिरसी नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई बोर्ड बैठक के दौरान नगर में विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें सबसे अहम मुद्दा गोवंशीय पशुओं के लिए अस्थाई आश्रय स्थल का रहा।
जिसके निर्माण के लिए बोर्ड ने सहमति जताई है। साथ ही नगर में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए मालिक पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके अलावा वॉलीबाल मैदान के लिए बाउंड्री वॉल, नगरीय पेयजल योजना, साप्ताहिक बाजार, पार्किंग शुल्क ठेका, सफाई कर्मचारियों के लिए वर्दी, मास्क, जूते आदि दिए जाने पर प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार, अध्यक्षा नूर जहां, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद कासिद, हनीफ, मोहम्मद इस्लाम, भूरी खातून, मुनसफ रजा, मोहम्मद अनवर, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें