बबराला। जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जुनावई संकुल के सीनियर वर्ग की बालक और बालिकाओं की टीम ने बाजी मारी। वहीं, बबराला और चंदौसी की टीम जूनियर वर्ग में अव्वल रही। विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया।
कस्बा के बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह यादव फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के आरंभ में जिले की सभी 8 संकुलों की टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपने अपने लीग मैच खेले। इसके बाद हुए फाइनल मुकाबले में सीनियर वर्ग में जुनावई के बालकों और बालिकाओं की टीम पहले स्थान पर रही। जबकि जूनियर वर्ग में बबराला की बालकों की टीम और जूनियर वर्ग में चंदौसी की बालिकाओं की टीम प्रथम रही। चारों विजेताओं टीमों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक अवधेश कुमार, मनवीर सिंह, हुकम सिंह, राजीव कुमार, संजीव कुमार, अर्चना यादव आदि उपस्थित रहे।