बबराला/रजपुरा। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योगाचार्य ने योगाभ्यास कराके जीवन जीने के तरीके सिखाए। रजपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर डांडा में योगाचार्य सुरेंद्र कुमार आर्य ने सभी योग साधकों को विभिन्न प्रकार के प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि आज हमारे चारों तरफ कई प्रकार की बीमारियां निरंतर में फैलती जा रही हैं। इस अवसर पर उपस्थित मनोज आर्यवीर योग शिक्षक, हरनारायण वीरेश, पन्नालाल, वीरसिह़, भुवनेश, गौरव, जितेंद्र, राजपाल, ऋषिपाल, ओमपाल आदि योग साधक मौजूद रहे।