संभल। जवाहर नवोदय विद्यालय गुन्नौर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 2606 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। परीक्षा में 1966 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 640 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षा प्रभारी आरपी यादव ने बताया कि जिले के सभी आठ ब्लॉक में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 80 बच्चों के प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गई है। 80 बच्चों के प्रवेश में 33 प्रतिशत बालिकाओं के लिए आरक्षण तय है। बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में 75 प्रतिशत बच्चे ग्रामीण क्षेत्र के और 25 प्रतिशत बच्चे शहरी क्षेत्र के रहेंगे। परीक्षा के दौरान टीम ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिलेभर में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। निरीक्षण करने वाली टीम में डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद परीक्षा प्रभारी के अलावा विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।