चंदौसी। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिला प्रशासन भी अब शांतिपूर्ण मतदान पर फोकस कर रहा है। तहसील सभागार में बूथ लेबिल अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें उपजिलाधिकारी ने बीएलओं को बूथ संबंधी कार्य समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने कहा कि सभी बीएलओ बूथ संबंधी अपने रजिस्टर और अन्य अभिलेख पूरा कर ले। जिससे समय पर कोई परेशानी न हो। साथ ही कहा कि मतदाताओं को दी जाने वाली मतदाता पर्चियों का पूरी तरह से समय रहते वितरण कर दिया जाए।
सभी बीएलओं मतदान के दिन अपने अपने बूथ पर तैनात रहे। अगर किसी मतदाता को कोई समस्या आती है, तो उसकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। जिन बीएलओं की ड्यूटी पोलिंग पार्टी के साथ लग गई है।
वह तुरंत प्रार्थना पत्र देकर अपनी ड्यूटी निरस्त करा ले। क्योंकि हर हाल में बीएलओं को मतदान के दिन अपने बूथ पर रहना अनिवार्य है। बैठक में तहसीलदार श्रवण कुमार राठौर के अलावा बीएलओ नीरज कुमार, रीता कुमारी, रमेश चंद्र, विजय सिंह, सरताज अली, बसीम, नेत्रपाल, सुनीता, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।