फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के तीखे तेवरों से मिल और जिला प्रशासन में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर सोमवार को हुए किसान आंदोलन में किसानों के तीखे तेवर से जिला प्रशासन और वीनस शुगर मिल में खलबली मच गई है। जिला प्रशासन ने भी मिल प्रशासन को बकाया भुगतान का शेड्यूल प्रस्तुत करने की सख्त हिदायत दे दी है। वहीं वीनस शुगर मिल मझावली द्वारा भुगतान का पूरा दारोमदार शासन से मिलने वाले ऋण पर निर्भर है।
विज्ञापन

सोमवार को वीनस शुगर मिल मझावली द्वारा चालू वित्तीय वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान, जो करीब 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है को लेकर भाकियू (अअ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह की अगुवाई में आंदोलन किया गया था। जिसमें किसानों के तेवर देखकर जिला प्रशासन और चीनी मिल प्रशासन दोनों ही अब गंभीर नजर आ रहे हैं। इसमें वीनस शुगर मिल की ओर से अपने समर्थन में उतारे गए किसानों के धरने पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं।
इसमें भाकियू (अअ) के अध्यक्ष पर लगे बदले की भावना से मिल बंद कराने की कोशिश के आरोप से भी किसान आक्रोशित नजर आ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी रिशभ चौधरी ने कहा कि मिल के समर्थन में जो कथित किसान आए थे, वह वास्तव में वह लोग हैं, जो चीनी मिल को नगद गन्ना खरीद कराते हैं या जिनका ट्राले मिल के लिए गन्ना ढोते हैं। मिल समर्थकों द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में चौधरी हरपाल सिंह के पुत्र दीपक चौधरी ने कहा कि उन्होंने मिल को अपना त्याग पत्र सौंपा है, जिसे चीनी मिल अभी तक स्वीकार नहीं कर रही है। मिल चाहती है कि वह उसके यहां सर्विस करें, ताकि वह दबाव बना सके, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। किसानों के सम्मान और बकाया भुगतान को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

------------------------------
वीनस चीनी मिल को किसानों का पूरा गन्ना भुगतान करना होगा। 21 फरवरी को मिल प्रशासन को भुगतान शेड्यूल प्रस्तुत करना होगा। किसानों को भुगतान के प्रति आश्वस्त किया गया है। अन्यथा चीनी मिल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -महेश प्रसाद दीक्षित, उप जिलाधिकारी चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें