फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र के संभल आदमपुर मार्ग पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एक बजे करीब हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी वीरपाल पुत्र सौरन सिंह की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ जब वह गांव रझेड़ा सलेमपुर से वापस घर लौट रहे थे। गांव से निकले ही अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुुंची यूपी 100 पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें