फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने जलकर-गृहकर पांच प्रतिशत तो दुकानों का किराया पच्चीस फीसदी बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका परिषद चंदौसी बोर्ड की बैठक में जलकर व गृहकर में तीन गुना वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया तो सभासदों के स्वर तल्ख हो गए। हंगामा होने लगा लेकिन बाद में पांच फीसदी वृद्धि पर सहमति व्यक्त कर दी। पालिका संपत्तियों अर्थान भवन, दुकानों के किराये में पच्चीस फीसदी वृद्धि के प्रस्ताव के साथ सभी चार प्रस्ताव पारित कर दिए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक गुरुवार को चेयरमैन इंदूरानी की अध्यक्षता में निर्धारित समय से करीब एक घंटा बिलंब से शुरु हुई। बैठक शुरु होते ही सभासदो ने आरोपों लगाया कि उनके वार्ड में कोई कार्य नहीं हो रहा है। सभासदों की कोई बात नहीं सुनी जा रही है।
सभासद मोहम्मद नईम ने कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी राजीव राजपूत से पूछा कि क्या कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी को बोर्ड की बैठक कराने का अधिकार है। इसका वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके लेकिन सभासद की बात का जवाब दिया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि सारी शक्ति बोर्ड में निहित है। बोर्ड जो चाहेगा वही होगा। सभासद विमल चौधरी ने बैठक में मिनट बुक उपलब्ध कराने को कहा। उस समय स्थिति नाजुक हो गई जब बाहर के लोग अंदर बैठक में आ गए।
पालिकाध्यक्ष ने ऐतराज जताया और सभी को बाहर निकलवाया। इस दौरान सभासद नईम ने पूछा कि नालों को साफ कराने के लिए 16 लाख रुपये निकाले गए, वह कहां गए। जबकि किसी नाले की तली झाड़ सफाई नहीं हुई है। सभासद गुलनवाज ने प्रतिमाह बोर्ड की बैठक बुलाने को कहा। बिजली विभाग के कर्मचारी प्रदीप वार्ष्णेय पर कई सभासदों ने तरह तरह के आरोप लगाए।
पालिकाध्यक्ष ने जेई से प्रदीप का स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए। इस तरह काफी देर तक हंगामा होता रहा। कई बार सभासद पालिका अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए। इसके बाद एजेंडे पर चर्चा की गई। पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई फिर प्रस्ताव संख्या एक जलकर, गृहकर की तीनगुना वृद्घि का प्रस्ताव रखा तो हंगामा होने लगा, हालांकि बाद में जलकर गृहकर में पांच प्रतिशत की वृद्घि करने पर सहमति बन गई।
ऐसा ही प्रस्ताव संख्या में दो में हुआ है, इसमें पालिका की किरायेदारी वाली दुकानों, आराजी व मकान का किराया 25 प्रतिशत बढाएं जाने पर सहमति बन गई। प्रस्ताव संख्या तीन व चार के बारे में जानकारी लेकर बोर्ड ने इन्हें भी ध्वनिमत से पारित कर दिया। बैठक में लभगभ समस्त सभासद मौजूद रहे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष इंदूरानी ने किया। जबकि संचालन जेई केके अग्रवाल ने किया।

सदन में सपा व भाजपा सभासदों में हुई नोंकझोंक
चंदौसी। बैठक समाप्त होने ही सपा सभासद विमल चौधरी व भाजपा सभासद देवेंद्र वार्ष्णेय में नोकझोक हो गई। सभासद विमल चौधरी ने गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण की बात पर पालिकाध्यक्ष से कहा कि वह रामराज के चक्कर में नहीं पड़ती तो पार्क का सौंदर्यीकरण हो जाता। इस पर भाजपा सभासद देवेंद्र वार्ष्णेय को यह बात खराब लगी तो उन्होंने ऐतराज जताया। इसी बात को लेकर दोनों में तीखी नोकझोक होने लगी। दोनों को किसी तरह समझाकर शांत कराया।

बैठक के दौरान चुन्नी मोहल्ला की महिला पहुंची
चंदौसी।
शहर के चुन्नी मोहल्ले की कई महिलाएं जलभराव की समस्या की निजात को लेकर बोर्ड की बैठक के दौरान कक्ष के बाहर धरना देकर बैठ गई और शोर शराबा करने लगी। जिससे एक महिला तो बोलते बोलते बेहोश होने की स्थिति में आ गई और जमीन पर लेट गई, जिसे साथी महिलाओं ने पानी पिलाकर फिर उठाकर बैठाया।
मोहल्ला चुन्नी में चंद्रा पत्नी फूल सिंह कि मकान की दीवार में काफी समय से पालिका का पानी जा रहा है। इससे मकान की दीवार को नुकसान पहुंच रहा है। कई बार पालिका व उपजिलाधिकारी से इस बारे में शिकायत भी की। लेकिन कोई समाधन नहीं हुआ। आज चंद्रा समेत काफी संख्या में महिलाएं नगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग जा पहुंची। एक महिला तो बोर्ड की बैठक में चली आई। किसी तरह उसे समझाकर बाहर निकाला। सभी महिलाए सभागार के बाहर धरने पर बैठ गई। बैठक समाप्त होने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष ने उनकी बात सुनी और शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मांग करने वालों में कुंता, मीना, वीना, प्रकाशराव, कैलाशो आदि समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें