संभल/बबराला। सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को ग्रामीण इलाके में प्रचार-प्रसार करने के लिए सामाजिक न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को जिसका गुन्नौर में समापन होगा।
सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता और नेतागण गांव-गांव जाकर अखिलेश सरकार में कराए गए विकास कार्यों को गिना रहे हैं। साथ ही गठबंधन के तहत प्रचार किया जा रहा है। जिसका क्रम शनिवार को भी जारी रहेगा।
पूरे प्रदेश में चलने वाली इस न्याय यात्रा का जिले में रविवार को समापन होगा। गुन्नौर के पूर्व विधायक प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू के ईसमपुर डांडा गांव स्थित आवास पर समापन के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद भी मौजूद रहेंगे। यहां एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों सपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।