फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों की लापरवाही नौनिहालों के निवाले पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ग्राम प्रधानों की लापरवाही नौनिहालों के निवाले पर भारी पड़ रही है। स्कूली बच्चें कहीं मिड डे मील तो कहीं फल के लिए तरस रहे हैं। वहीं इसके लिए जो जिम्मेदार हैं वह उदासीनता बरत रहे हैं। ऐसे में बच्चों को समय से मिड डे मील व फल उपलब्ध कराने की शासन की मंशा को झटका लग रहा है।
विज्ञापन

तहसील संभल की बात करें तो गांव हजरत नगर गढ़ी के प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय समेत उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वितरित होने वाले फल बच्चों को नसीब नहीं हुए। इसका खुलासा तब हुआ, जब शिक्षा विभाग की ओर से एबीआरसी की टीम स्कूल में नियमित चेकिंग को पहुंची। सामने आया कि ग्राम प्रधान की ओर से बच्चों को फल आदि उपलब्ध कराने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है।
पहले भी इन विद्यालयों में बच्चों को फल के लिए तरसना पड़ा है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया है लेकिन मिड डे मील व फल वितरण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सक्सेना से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इसको लेकर खंड विकास अधिकारी संभल को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन

वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को भी पूरे मामले की जानकारी है। डीपीआरओ जाहिद हुसैन का कहना है कि ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया जा चुका है। अब पंद्रह दिन हो चुके हैं। यदि अब भी समस्या जस की तस है तो अब ग्राम प्रधान को अनुस्मारक पत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद भी ग्राम प्रधान की ओर से पहल नहीं की गई तो कार्रवाई तय है। इसके अलावा जिले में और भी कई ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें बच्चों को समय से मिड डे मील व फल आदि का वितरण नहीं किया जा रहा है।

डीएम हैं मिड डे मील योजना के अध्यक्ष
बहजोई। जिले में बच्चों को नियमित और समय से मिड डे मील व फल आदि नसीब नहीं हो रहा है। जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। इससे साफ होता है कि संबंधित विभागीय अधिकारी बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा को पलीता लगा रहे हैं। यह हाल तब है जबकि मिड डे मील योजना के अध्यक्ष खुद जिलाधिकारी हैं और सचिव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हैं।

37 विद्यालयों के बच्चे फल को तरसे
सोमवार को भी विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में 37 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को फल वितरित नहीं किए गए। वहीं कई विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील भी नसीब नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें