फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनारी पुलिस कर रही गरीब किसानों का उत्पीड़न-भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने धनारी पुलिस पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही आवारा गाय से हाईवे पर दुघर्टना हो रही है। शराब ठेकेदार की गाय से टकरा कर इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील उपाध्यक्ष भूरे सिंह यादव ने कहा कि 24 अगस्त को एक किशोरी को बहला फुसला कर गांव का ही युवक ले गया जिसमें पुलिस ने घटना के चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की लेकिन किशोरी को आज तक धनारी पुलिस बरामद नही कर सकी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे आवारा गाय से लगातार दुघर्टना हो रही है। रोड पर प्रतिदिन डीएम की गाड़ी निकलती है लेकिन उन्हें नजर नही आती। प्रशासन आवारा गाय को गोशाला पहुंचाया जाए जिससे रोड पर बड़ी घटना न हो सके। कई गाय वाहन के टकरा से मर चुकी है। किसानों की लगातार पशु चोरी हो रहे हैं लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। भाकियू के अमर सिंह राजपूत ने कहा कि धनारी थाना क्षेत्र में अब तक करीब सौ भैंसें चोरी हो चुकी हैं जिसमें 9 दिसम्बर को एक भैंस भाकियू नेता भूरे सिंह यादव की भैंस चोरी हो चुकी है पुलिस ने चोरी गई भैंसों को बरामद नही किया तो भाकियू धनारी पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस मौके पर पीतंबर, कृपाल, दुर्गपाल, मुकेश, रामनिवास, संजीव यादव आदि कार्यकर्ता मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें