फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवां में भाजपा मंडल महामंत्री ने अन्न त्यागने का लिया प्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/गवां। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के बाद शहीद हुए सैनिकों को लेकर पूरा देश गुस्से में है। नम आंखों से गमजदा नागरिक हाथों में मोमबत्ती लेकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जगह-जगह पुतले फूंककर पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी हो रही है।
विज्ञापन

महिलाओं से लेकर बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान सब गुस्से में है। कोई बदला लेने के लिए आतंकियों के सिर मांग रहे हैं तो कोई युद्ध की मांग कर रहा है। लेकिन जिले के कस्बा गवां के भाजपा मंडल महामंत्री ललित भरद्वाज ने शहादत पर दुखी होकर अनोखा प्रण लिया है।
उन्होंने शुक्रवार की रात को प्रधानमंत्री मोदी को संदेश भेजकर आतंकियों से बदला लेने और शहादत को बेकार न होने के लिए कड़ी सजा की मांग की है। ललित भारद्वाज ने आतंकियों को सजा नहीं मिलने तक अपने घर पर रहकर अन्न त्याग करने का प्रण लिया है।
विज्ञापन

कस्बा गवां में रहने वाले एक भाजपा पदाधिकारी ने आतंकियों का खात्मा करके उन्हें सजा नहीं मिल जाने तक अन्न ग्रहण न करने का प्रण लिया है। शनिवार को कस्बा में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित भारद्वाज ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि सरकार हमला करने वाले लोगों पर जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही करें। जब तक सरकार आतंकवादियों को सजा नहीं दे देती तब तक वह अन्न नहीं खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें