फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में ही पिछड़ों, दलितों व अल्प संख्यकों का विकास संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन गांव चकर-मैमरी में किया गया। विधानसभा क्षेत्र असमोली के इस गांव में शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजन का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा विशंभर प्रसाद निषाद व पूर्व जिलाध्यक्ष मेरठ चौधरी जयवीर सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछड़ों व दलितों के साथ भाजपा कभी भी नहीं रही है।
विज्ञापन

सपा ही पिछड़े व अल्प संख्यक तथा दलितों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब मुख्यमंत्री पद पर थे, तब दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़ों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया था। इसमें लैपटॉप व कन्या विद्या धन के साथ समाजवादी पेंशन शामिल थे। इसके अलावा 108 व 102 से भी लोगों को बहुत राहत मिली।
विधायक असमोली पिंकी यादव ने कहा कि पिछड़ों और दलितों को गुमराह कर भाजपा ने वोट लिया था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जनता जागरूक हो चुकी है और सपा में ही देश की तरक्की देख रही है। भाजपा ने आरक्षण के नाम पर पिछड़ों, दलितों व अल्प संख्यकों को धोखा दिया है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सभी वर्गों को साथ में लेकर काम किया। विधानसभा असमोली का भी चहुंमुखी विकास कराया गया।
जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने भी विचार रखे। इस बीच सपा-बसपा गठबंधन पर खुशी जताई गई। मिठाई भी बांटी गई। संचालन विधानसभा अध्यक्ष ताहिर उल्ला खान ने किया। प्रमोद यादव तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शंखधार समेत संजीव यादव, गुल्लू यादव, कुंवरपाल यादव, उदयवीर सिंह यादव, मुकेश यादव, सुनील यादव, धर्मवीर यादव व गालिब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें