फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों के साथ बढ़ी अंडों की खपत, भाव में आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। यूं तो अंडो के शौकीन किसी मौसम का इंतजार नहीं करते, लेकिन आम तौर पर अंडों की खपत सर्दियों में बेतहाशा बढ़ जाती है। अंडा आपूर्तिकर्ताओं के आंकड़ों के मुताबिक चंदौसी शहर में रोजाना की खपत करीब पच्चीस हजार अंडो तक पहुंच गई है। यही कारण है कि अंडों की कीमतों में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

अंडा एनर्जी का मुख्य स्रोत माना जाता है। अंडे खाने के शौकीन तो हर मौसम में अंडे खाते हैं, लेकिन गर्मियों में इसकी खपत कम हो जाती है। सर्दियां आते ही अंडो की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। इन दिनों सर्दियां पड़ रही है तो शहर में दर्जनों स्थानों पर आमलेट व भुजिया आदि के ठेले लग गए हैं।
खपत बढ़ने से अंडों के दामों में खासी वृद्धि हुई है। अंडे प्रति क्रेड पर 10 से 20 रुपये तक बढ़ गए हैं। अंडो से बने खाद्य पदार्थ जैसे आमलेट, अंडा करी, भुजिया आदि भी महंगे हुए हैं। शहर में चार बड़ी फर्म हैं जो सारे शहर और आसपास के क्षेत्र में अंडे की आपूर्ति करती हैं।
विज्ञापन

इन सभी से प्रतिदिन करीब आठ सौ क्रेट से अधिक यानी करीब 25 हजार अंडे चंदौसी शहर में रोज खाए जा रहे हैं। जो क्रेट 130 रुपये में बेची जा रही थी, वह अब 150 रुपये बेची जा रही है।
जबकि फुटकर में यह छह रुपये प्रति अंडा बेचा जा रहा है। मामा एक स्टोर्स के संचालक गुलशन राय बताते हैं कि प्रतिदिन पांच सौ क्रेट की खपत शहर में आसपास होती है। हरियाणा से एक वाहन प्रतिदिन अंडे की क्रेट लेकर चलता है जो संभल, टांडा, नरौली, चंदौसी, मुड़िया बिसौली, बजीरगंज सैदपुर व बदायूं तक सप्लाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें