फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर में मलेरिया से बचाव लिए दवा का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां/बबराला। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में दवा का छिड़काव कराया है। परतापुर गांव में 17 सितंबर को चार दिन से बीमार चल रही गर्भवती भूरी देवी और उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौत का कारण गांव में फैली गंदगी और संक्रामक रोगों का होना बताया था। इसके अगले दिन ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसमें 174 लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित निकले। इसमें सबसे अधिक संख्या मलेरिया आशंकित मरीजों की निकली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 लोगों के रक्त परीक्षण के लिए स्लाइड बनाईं थीं। सभी के मलेरिया होने की पुष्टि भी हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और गांव में दवा के छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें