फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जनपद में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले, संभल बढ़कर हुई 399

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जनपद में रविवार की देरशाम आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले है। संभल जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 399 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार की देरशाम आई जांच में संभल के मोहल्ला खग्गू सराय निवासी 36 युवकऔर 65 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। दोनों ने तीन जुलाई को निजी पैथोलॉजी से जांच कराई थी तथा रविवार को जांच में संक्रमित मिले हैं। इनके अतिरिक्त रैंडली लिये गए सात नमूनों भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बनियाखेड़ा ब्लाक के गांव नंगला पूर्व निवासी 22 वर्षीय युवक, चंदौसी के मोहल्ला लौधियान निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, आवास विकास कालोनी निवासी 42 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय वृद्ध, असमौली ब्लाक क्षेत्र के गांव मिलक सैंधरी निवासी 35 वर्षीय महिला, गांव शाहपुर सोत निवासी 26 वर्षीय महिला, संभल की शुक्ला मार्केट निवासी 21 वर्षीय युवती की कोरोना की जांच पॉजिटिव आई हैं।
वही कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए छह अन्य लोगों भी संक्रमित पाए गए है। यह सभी लोग चंदौसी के रहने वाले हैं। खुर्जा गेट निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला था। संक्रमित युवक की दुकान मुरादाबाद गेट पर दुकान है। खुर्जागेट निवासी युवक के संपर्क में आए लोगों से रविवार को आई जांच रिपोर्ट में खुर्जा गेट निवासी संक्रमित व्यक्ति की 35 वर्षीय भाभी, 30 वर्षीय पत्नी सोनम, उनके रिश्तेदार चंदौसी की गणेश कालोनी गली नंबर दो निवासी 48 वर्षीय महिला, उनके 27 वर्षीय एवं 26 वर्षीय दोनों बेटे कोरोना, गोला गंज निवासी 20 वर्षीय युवक, संक्रमित आए है।
विज्ञापन

चंदौसी में फैला सामुदायिक संक्रमण
चंदौसी। नगर में सामुुदायिक कोरोना संक्रमण फैल गया है। मुरादाबाद गेट पर स्थित पकौड़ी दुकान संचालक की कोरोना की आशंका में मौत हो गई थी। उनकी जांच नहीं हुई थी। उनके संपर्क में आने से पड़ोस में स्थित पड़ोसी बांस बल्ली की दुकान स्वामी भी कोरोना की चपेट में आ गया। बांस बल्ली दुकानदार की जांच रिपोर्ट दो जुलाई को आई थी। इस दौरान उन्होंने भी लापरवाही बरती और दुकानें खोली रखी। बांस बल्लीदुकानदार से अब कोरोना उनके परिवार तथा रिश्तेदार तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें