फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर न हो आचार संहिता का उल्लंघन, तय की जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/गुन्नौर। चुनाव आदर्श आचार संहिता के चलते होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने और संपूर्ण क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके लिए प्रशासन की ओर से गुन्नौर विधानसभा के आधा दर्जन क्षेत्रों पर जिम्मेदारों को कमान सौंपी है।
विज्ञापन

गुन्नौर के उप जिला मजिस्ट्रेट की ओर से विधानसभा क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के अलावा कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र में तहसीलदार करम सिंह चौहान को होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाने में सहयोग एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा कस्बा रजपुरा और रजपुरा थाना क्षेत्र में चकबंदी अधिकारी विजय शंकर सिंह, धनारी थाना क्षेत्र में जुनावई के खंड विकास अधिकारी जयंती प्रसाद, कादराबाद क्षेत्र में गुन्नौर के खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज, विकासखंड जुनावई क्षेत्र में जुनावई के खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव और गवां पुलिस चौकी क्षेत्र में रजपुरा के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार को आचार संहिता के मद्देनजर होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के साथ साथ संपूर्ण क्षेत्रफल नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। जिनके साथ सभी क्षेत्रों के राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी सहयोग करेंगे। चुनाव आचार संहिता के चलते होली पर किसी ने भी रंग में भंग डालने का प्रयास किया तो जिम्मेदार अधिकारियों को सख्ती से निपटने और तत्काल निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें